Yamaha FZ-X ने जारी किया नया कलेक्शन, पहले 100 खरीददार को मिलेगा यह ऑफर

Yamaha की FZ-X सीरीज को युवाओं में काफी पसंद किया जाता है। जिसके देखते हुए Yamaha ने हाल ही में FZ- X मॉडल को नए और आकर्षक क्रोम कलर स्कीम में लॉन्च किया है|

इसी बीच Yamaha जैसी जापानी टू व्हीलर निर्माता की ओर से शुरुआती 100 खरीददार  लिए विशेष ऑफर जारी किया है।

Yamaha के FZ-X के क्रोम वैरिएंट के लिए पहली 100 ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को खरीददार को Yamaha के द्वारा एक ऑफर भी प्रदान किया गया है।

जापानी टू व्हीलर कंपनी Yamaha FZ-X के नए मॉडल में आपको कई तरह के बदलाव देखने को मिलने वाले है जिसमें से विशेष तौर पर मॉडल को पावर देने वाला वही 149 सीसी

सिंगल-सिलेंडर इंजन को इंस्टॉल किया गया है  जो 12.4 एचपी और 13.3 एनएम का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है।

FZ-X के नए मॉडल में आपको ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), रियर डिस्क ब्रेक के साथ फ्रंट में सिंगल-चैनल ABS

मल्टी-फंक्शन पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राउंड एलईडी हेडलाइट, रियर मडगार्ड समेत कई और एडवांस फीचर्स प्रदान किए गए है।

जापानी मोटोबाइक कंपनी Yamaha FZ-X के क्रोम वैरिएंट की कीमत 1.40 लाख रुपए गई है।

Yamaha के इस मॉडल को हाल ही में भारतीय मार्केट में भारत मोबिलिटी शो 2024 में भी प्रदर्शित किया गया था।

Yamaha ने FZ-X के नए मॉडल को हाल ही में लॉन्च किया है।

अगर आप इस बाइक के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।