Ola Electric ने अपडेट किया Move OS 4 Software

Ola Electric द्वारा बताया गया है कि उन्होंने हाल ही में MoveOS 4 सोफ्टवेयर अपडेट किया है।

तकरीबन 100 से भी ज्यादा नए फीचर्स ola electric Move OS4 में देखने में मिलेंगे। यह फिचर्स केवल ओला इलेक्ट्रिक के दो पहियों के लिए ही मौजूद है।

ओला कंपनी द्वारा MoveOS 4 में काफी सारे नए और अच्छे फीचर्स अपडेट किए गए हैं। जिनके बारे में नीचे हमने जानकारी दी है।

अब आपको ola map द्वारा अपने स्कूटर का पता लगाना काफी आसान हो जायेगा। नए फीचर में ola map में भी एक अपडेटेड नेविगेशन सिस्टम लाया गया है।

जिसकी मदद से एडवांस रूटिंग एक्यूरेसी साथ ही यूजर के लिए फेवरेट वेन्यू सिलेक्शन फिचर प्रदान करता है।

इसके इलावा आपको ‘find my scooter’ और ‘Share location from the app’ जैसे फिचर भी मिलेंगे।

पहले के हिसाब से अब आपको MoveOS 4 में और भी अच्छी हाई पावर चार्जिंग देखने को मिलेगी। नए अपडेटेड सोफ्टवेयर की मदद से ola electric scooters अब 18 मिनट में ही 50% चार्ज हो जायेगी।

अगर आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए सॉफ्टवेयर के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।